Banana Peel Benefits

Banana Peel  Benefits, क्या आप भी फेंक देते हो, केले के छिल्के…  

Banana Peel

केले को रोज सुबह उठकर खाने से बीपी ठीक होता है। दो केले रोज सुबह खाली पेट खाने से कब्ज (constipation) ठीक हो जाता है। केले के फायदे तो दोस्तों! आप सभी जानते ही हैं।जब हम बात करते हैं केले के छिलके के फायदों की, तो यह एक चौंकाने वाला विषय हो सकता है। क्या आपने कभी सोचा है कि वह छिलका, जिसे आमतौर पर हम फेंक देते हैं, वास्तव में हमारे लिए कितना उपयोगी हो सकता है? बहुत कम लोग इसके फायदों के बारे में जानते हैं, लेकिन यह अद्भुत है कि केले के छिलके में कई स्वास्थ्यवर्धक गुण होते हैं। 

कभी सोचा है? Banana peel benefits, कभी खाया छिल्का? 


9 Banana peel benefits


कीड़े ने काटा? कई बार हो जाता है, चींटी काट लेती है, मधुमक्खी काट लेती है, झाड़ के नीचे से निकलते हैं, कोई ना कोई कीड़े काट लेते हैं। और आप क्या करते हो उसे वक्त? इमीडिएट जाकर दवाई लगाएंगे, पेस्ट लगाएंगे कुछ ना कुछ आप जरूर लगाते हों। इतने बड़े बड़े ददोडे आ जाते हैं। मच्छर काट लेते हैं। केले का छिलका ले लेंगे जहाँ पर उस कीड़ी/ कीड़े ने काटा मधुमक्खी ने काटा सफेद वाले भाग को लगा देंना 15 मिनट के लिए और ऊपर से टेप लगा देना ठीक हो जाएगा।


रूसी और बालों का झड़ना : केले का छिलके का उपयोग बालों को झड़ने से रोकने, रूसी को खत्म करने और बालों को मुलायम व स्वस्थ बनाने के लिए किया जाता है। केले के छिलके का पेस्ट बना लो। मिक्सी में थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए। वह पेस्ट काले color का हो जाएगा। उस पेस्ट को बनाकर क्या करेंगे? उसको लेकर जड़ों में अच्छी तरह से मसाज करना है 15 मिनट के लिए उसके बाद आधा घंटा रहने देना है जड़ों में। ऐसा करने से डैंड्रफ खत्म हो जाएगा। बालों का झड़ना रुक जाएगा। क्योंकि इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम तीनों है। और झाड़ू के पूछ जैसे बाल होते हैं ना! वह भी देखना कितने सिल्की हो जाएंगे। 


hairfall

आँखो की रोशनी करें तेज : जिसका चश्मा का नंबर बढ़ते जाता हैं। उसको केले छिलके का यह उपयोग करना चाहिएन। केले के छिलके को सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक धूप में रख देना पीछे का जो पीला हिस्सा है उसको। उसके बाद पीले हिस्से को आँखों के ऊपर लगा देना 15 मिनट लेट जाना धीरे-धीरे चश्मे का नंबर कम होना शुरू हो जाएगा। साथ में आँखों में से कई लोगों को पानी चला जाता है। अल्ट्रावायलेट रेज़ जब धूप में मैग्नीशियम वाले भाग को टच होती है। इमीडिएटली चश्में का नंबर कम होना शुरू हो जाता है। जिसको चश्मा के नंबर बढ़ते जा रहे हैं दिन बे दिन वह यह उपाय लगातार तीन महीने तक जरूर करें। 


त्वचा के लिए फायदेमंद: केले के छिलके में एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज़ होती हैं, जो त्वचा को युवा और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती हैं। कई बार हो जाता है चेहरे के ऊपर बहुत सारी झुर्रियां झाइयां आ जाती हैं। एक केले के छिलके का पेस्ट बनाकर,  एक चम्मच शहद डालकर, थोड़ा नींबू निचोड़ देना, उसके बाद चेहरे की मसाज करना 15 मिनट उसके बाद 5 मिनट छोड़ देना। कितने भी पिंपल्स हैं, क्लियर हो जाएंगे कितने भी झुर्रियां हैं, झाइयां हैं क्लियर हो जाएंगे। चेहरा ग्लो करने लगेगा। 


फटे हाथों/ पैरो को करें ठीक :  कई बार हाथों / पैरों में ड्राइनेस आ जाती है। खाल उतरने लगती है। कई बार हो जाता है, दरारे crack हो जाते हैं पैरों में। कुछ नहीं करना है छिलके को क्या करेंगे पीला भाग क्योंकि इसमें मैग्नीशियम है। पीले वाले भाग को लगा देना रात में। केले के छिलके को पूरा अच्छे से लगाकर टेप बाँध दो या तो फिर मौजे पहन लो। मौजे पहन कर सो जाओ पूरी रात रहने देना। दूसरे दिन सुबह देखना पूरे cracks खत्म हो जाएंगे। हाथों में अगर हो गए तो हाथों में भी लगा लो फिर ग्लव्स पहन कर सो जाओ एक रात दूसरे दिन फर्क देखना। आठ दिन करेंगे ड्राई स्किन ठीक हो जाएगी। 


मुँहासे करें ठीक : केले के छिलके का एक टुकड़ा काट लेना और इसका जो पीला भाग है, मुँहासे पर लगा देना और एक पट्टी लगा देना रोज आधा घंटा रहने देना एक महीना करके देखना या तो मुँहासे सिकुड़ जाएगे या तो फिर निकल कर गिर जाएगे। यह सभी केले के छिलके के फायदे हैं। 


प्राकृतिक खाद्य : अब इसी किले के छिलके को आप उठाकर फेंक देते हैं। फेंको मत! केले के छिलके को जमा करो। इसके टुकड़े-टुकड़े करके हम क्या करेंगे एक बाल्टी में पानी में डाल देना है, इसको 8 दिन के जमा कर लो छिलके और फिर बाद में आपके घर में जो पौधे हैं उसमें इसका पानी डाल दो। देखो पौधे कितने हरे भरे हो जाएंगे। और जो छिलके बचते हैं रोज अगर आपसे यह बदबूदार पानी बर्दाश्त नहीं होता है तो ठीक है इसके छिलके को टुकड़े-टुकड़े करके क्या करेंगे गमले में डाल देना मिट्टी के साथ मिला देना, प्राकृतिक खाद्य। देखना पेड़ कितने खिलखिला जाएंगे। चेहरा भी खिलाएगा, पौधे भी खिल खिलाएंगे। 


दर्दनाशक : जोड़ों का दर्द,  जिस किसी को भी है। शरीर में कहीं भी दर्द है, केले के छिलके को क्या करेंगे सफेद भाग को को जहाँ पर भी दर्द है, वहाँ पर 15 मिनट लगाएंगे। सिर्फ 15 मिनट के लिए लगा रहने दो और देखो वह दर्द भी खत्म हो जाएगा। क्योंकि केले के छिलके के अंदर मैग्नीशियम है जो हमारी बॉडी में अब्जॉर्ब हो जाता है, अंदर जाकर और आपका दर्द ठीक हो जाता है। 


विटामिन और मिनरल्स का स्रोत: इसी किले के छिलके की अगर आप सब्जी बनाकर खाते हैं, केले की छिलके को छोटा-छोटा काट लेना, इसको आप जैसे नेचुरल पालक की सब्जी बनाते हैं, ठीक उसी तरह केले के छिलके के की सब्जी बना कर खाए।   केले के छिलके में विटामिन C, विटामिन B1, B3, B6, B12, पोटैशियम, मैग्नीशियम, और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं।


इसीलिए केला भी खाना है और उसके छिलके का भी इस्तेमाल करना है। केले के छिलके को फेंकने से पहले एक बार सोच लें, क्योंकि इसमें छिपे होते है सेहत के लिए अनगिनत गुण। इसे आप अपने आहार में शामिल करके अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। तो यह सभी केले के छिलके के फायदे हैं। 




3 टिप्‍पणियां: