Muskmelon Peel Benefits

Muskmelon Peel Benefits, खरबूजे के छिलको में छुपे है, सेहत के खजाने 

Muskmelon


पोषक तत्वों से भरपूर, खरबूजे के छिलके : Muskmelon Peel में फाइबर, विटामिन C, पोटैशियम और बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं। Muskmelon Peel को अच्छे से धोकर उसका रस निकालकर, इस रस को पीने से छिलकों में पाए जाने वाले पोषक तत्व मिलते है। muskmelon peel को बारीक काटकर सलाद में भी खा सकते हैं आप। 

पाचन को सुधारना: Muskmelon Peel में पाए जाने वाले फाइबर पाचन को सुधारते हैं और कब्ज को भी दूर करते हैं। Muskmelon Peel को अच्छे से धोकर उसके छिलके को काटकर उसका रस निकाल कर इस रस को ठंडा करके पीने से पाचन शक्ति बढ़ती है।

immune boost

त्वचा को स्वस्थ बनाते है, खरबूजे के छिलके : Muskmelon Peel को त्वचा पर लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है। त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है। खरबूजे के छिलके को मिक्सर या ब्लेंडर में पीस कर गाढ़ा पेस्ट बनाकर, इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। और 10-15 मिनट तक मसाज करें। उसके बाद लगभग 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब पेस्ट सूख जाए तो अपना चेहरा ठंडे पानी से धो लें। 


बालों के लिए फायदेमंद होते है, खरबूजे के छिलके : Muskmelon Peel को बालों पर लगाने से बालों की मोटाई बढ़ती है। muskmelon peel को पीसकर पेस्ट बनाकर, इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और 30-45 मिनट तक छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से बालों की ग्रोथ बहुत बढ़ जाती है, साथ ही बाल मुलायम और चमकदार हो जाते हैं। muskmelon peel के पेस्ट को अपने पसंदीदा हेयर मास्क में मिलाकर, उसे अपने बालों पर लगा ले। इसे 30-45 मिनट तक लगाए रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। यह बालों को मजबूती देगा। Muskmelon Peel को तेल में मिलाकर बालों की  मसाज करें। और इसे 1 घंटे तक बालों में लगाए रखें, फिर ठंडे पानी से बालों को धो लें। यह बालों को मोटा और मजबूत बनाने में बहुत मदद करता है।


वजन कन्ट्रोल करें, खरबूजे के छिलके : Muskmelon Peel में पाए जाने वाले फाइबर वजन को कन्ट्रोल करने में बहुत मदद करते हैं। क्योंकि यह भोजन को पचाने में भी बहुत मददगार होते हैं। और भूख को कम करते हैं। खरबूजे के छिलके को बारीक काटकर चटनी के रूप में भी आप प्रयोग कर सकते  है। इस चटनी में नमक, मिर्च और नींबू का रस मिला देने से स्वाद और भी बढ़ जाता है। यह चटनी भोजन के साथ खा आप सकते है इससे आपको वजन कन्ट्रोल करने में बहुत मदद मिलेगी। Muskmelon Peel को स्टीम करके या उसमें थोड़ा तेल डालकर पकाकर, इसमें मसाले जैसे कि नमक, काली मिर्च और जीरा मिलाकर आप खा सकते है। 

weight loss

एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते है खरबूजे के छिलके में : Muskmelon Peel में पाए जाने वाले एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करते हैं और शरीर की  देखभाल करते हैं। मुख्यतः, एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों का उपयोग त्वचा और स्वास्थ्य के लिए किया जाता है। खरबूजे के छिलके में पाए जाने वाले एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण त्वचा के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों की सूजन को भी कम करते हैं। खरबूजे के छिलके को पीसकर पेस्ट बनाएं और इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। इससे त्वचा की सूजन कम होती है। कई लोग खरबूजे के छिलके का रस निकालकर उसे सूजन वाले स्थान पर लगाते हैं। इससे उस स्थान की सूजन धीरे-धीरे कम हो जाती है। खरबूजे के छिलको के रस को अँगूठे या जोड़ों की मालिश के लिए उपयोग किया जाता है। खरबूजे के छिलको के रस से मालिश करने से सूजन कम हो जाती है और आपको आराम मिलता है।


संजीवनी शक्ति: Muskmelon Peel छिलके में पाए जाने वाले पोटेशियम और अन्य खनिज संजीवनी शक्ति को बढ़ावा देते हैं और शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। खरबूजे के छिलके को साफ करके उन्हें ब्लेंडर में पीसकर उसका रस निकाल ले। इस रस को पीने से शरीर को पोटेशियम, पोषण और ऊर्जा मिलती है, जो शरीर को संजीवनी शक्ति प्रदान करती है। छिलके को सुखा करके उन्हें चाय के रूप में भी आप प्रयोग कर सकते है। इससे शरीर को तत्काल ऊर्जा मिलती है। 

Q. Can we eat muskmelon seeds with skin? क्या हम खरबूजे के बीज छिलके समेत खा सकते हैं?

हाँ, हम खरबूज के बीजों को छिलके के साथ खा सकते हैं। खरबूज के बीजों में पोषण,विटामिन ई, खनिज, और अन्य महत्वपूर्ण तत्व होते हैं। छिलके में और बीजों में भी सभी पोषक तत्व होते हैं, और इसलिए छिलके के साथ बीजों का सेवन करने से आपको बहुत सारे पोषण तत्व मिलते है।

Q. Can we apply muskmelon peel on face? क्या हम खरबूजे के छिलके को चेहरे पर लगा सकते हैं?

हाँ, हम खरबूजे के छिलके को त्वचा पर लगा सकते हैं। खरबूजे के छिलके में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं। और त्वचा के दाग-धब्बों को कम करते हैं। छिलके को धोकर उसकी मालिश त्वचा पर करें या फिर उसे पीसकर मास्क के रूप में लगाएं। इसे कुछ समय तक लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह चेक कर लें कि आपकी त्वचा को छिलके से कोई एलर्जी तो नहीं है और आपको किसी तरह की खुजली या कोई अन्य समस्या तो नहीं होती है।

Q. क्या खरबूजा त्वचा के लिए अच्छा है?

हाँ, खरबूजा त्वचा के लिए अच्छा है। खरबूजे में विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन, विटामिन ई और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। 

Q. What does muskmelon peel do for skin? खरबूजे का छिलका त्वचा के लिए क्या करता है?

हाइड्रेशन: खरबूजे का छिलका पानी से भरपूर होता है, जो त्वचा को नमी प्रदान करने में बहुत मदद करता है, इसलिए यह त्वचा को सूखेपन से भी बचाता है।

विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स: मस्कमेलन का छिलका विटामिन ए, सी, और ई के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ये पोषक तत्व त्वचा को फ्री रेडिकल्स और पर्यावरणीय प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

त्वचा को चमकाना: मस्कमेलन के छिलके में विटामिन सी की मौजूदगी से त्वचा का रंग निखारता है और उसमें चमक आती है।

Q. Can we eat muskmelon peel? क्या हम खरबूजे का छिलका खा सकते हैं?

हाँ, हम मस्कमेलन के छिलके को खा सकते हैं। मस्कमेलन के छिलके में पोषक तत्व और फाइबर होता है, जो हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखता है, पाचन को सुधारता है, और वजन नियंत्रित करने में भी बहुत मददगार होता है।

Q. How do you use muskmelon peel? खरबूजे के छिलकों को हम कैसे यूज़ क्र सकते है?

यह तो हम ऊपर के आर्टिकल में पढ़ ही चुके है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें